गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी स्मारक में गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान तिसरी पंचायत के मुखिया किशोरी साव ने गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जन्मदिवस को मनाया।कार्यक्रम में तिसरी के वार्ड सदस्य, कई जलसहिया एवम् स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। गांधी स्मारक परिसर के आसपास मुखिया किशोरी साव, वार्ड सदस्य एवम् कई जलसहिया ने मिलकर साफ-सफाई अभियान भी चलाया।इस दौरान लोगों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए गांधी जी के स्वच्छ भारत और सत्य-अहिंसा के विचारों को याद किया।
#highlight
#jharkhand
#GandhiJayanti