Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: बैकवर्ड लिंकेज से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 75 अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से दो अलग-अलग मामलों में मुख्य सप्लायरों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया है, जिससे अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। *अभियोग संख्या 87/2026 दिनांक 15.07.2026 को धारा 21 एवं 29, NDPS Act पुलिस थाना सदर शिमला* पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 15.07.2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिमला शहर स्थित एक होटल में दबिश देकर सागर सिंह पुत्र श्री डिम्पल सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब); आकाश , उम्र 18 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब); तथा अंकित कुमार , उम्र 23 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से लगभग 21 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 87/2026 दिनांक 15.07.2026 को धारा 21 एवं 29, NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर अन्वेषण प्रारम्भ किया गया। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ, मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) तथा डिजिटल वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि बरामद हेरोइन/चिट्टा पंजाब के लुधियाना निवासी साहिल शर्मा , उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब) से खरीदी गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी आकाश मुख्य सप्लायर साहिल के साथ लगातार मोबाइल संपर्क में था। तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह स्थापित हुआ कि दिनांक 07.07.2026 को आरोपी आकाश द्वारा साहिल के बैंक खाते में ₹3,000/- ऑनलाइन भेजे गए थे, जबकि शेष राशि नकद दी जानी थी। इसके अतिरिक्त, मोबाइल के माध्यम से दोनों के बीच हेरोइन/चिट्टा की खरीद-फरोख्त संबंधी बातचीत होना मोबाइल डेटा से प्रमाणित हुआ तथा इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आरोपी आकाश के मोबाइल फोन से बरामद हुई, जो मामले में महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य है। इन साक्ष्यों के आधार पर मामले का बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए पुलिस थाना सदर शिमला की टीम को लुधियाना (पंजाब) भेजा गया। दिनांक 18.07.2026 को मुख्य सप्लायर साहिल शर्मा को उसके लुधियाना स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। अन्वेषण के दौरान आरोपी साहिल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में एफआईआर संख्या 68/2023, पुलिस थाना डिवीजन नं. 2, लुधियाना में धारा 379, 34 एवं 411 IPC के तहत चोरी, का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त एफआईआर संख्या 117/2025, पुलिस थाना सदर खन्ना, लुधियाना में धारा 304, 351(2), 317(2), 341(2) एवं 238 BNS के तहत स्नैचिंग, आपराधिक धमकी से संबंधित मामला भी पंजीकृत है। *अभियोग संख्या 68/2026 दिनांक 20.07.2026 के तहत धारा 21 एवं 29, NDPS Act पुलिस थाना चिरगाँव* दिनांक 20.07.2026 को पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान मनिन्दर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमृतसर (पंजाब) की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर संख्या 68/2026 दिनांक 20.07.2026 के तहत धारा 21 एवं 29, NDPS Act में मामला दर्ज कर अन्वेषण प्रारम्भ किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बरामद हेरोइन अमृतसर निवासी सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल से खरीदी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम अमृतसर (पंजाब) रवाना हुई। विवेचना के दौरान आरोपी मनिन्दर सिंह ने अमृतसर के मेराकोट रोड स्थित उस स्थान की निशानदेही करवाई, जहाँ से उसने दिनांक 19.07.2026 को हेरोइन खरीदी थी। जहाँ पर मौजूद एक व्यक्ति की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल, निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में की, जिससे उसने हेरोइन खरीदी थी। तलाशी के दौरान सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल के कब्जे से एक OPPO मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें वही मोबाइल नम्बर सक्रिय पाया गया जिसे आरोपी मनिन्दर सिंह ने अपने सप्लायर का नम्बर बताया था तथा जिसकी पुष्टि उसकी Call Detail Record (CDR) से भी हुई। उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी प्रमाणों के आधार पर *मुख्य सप्लायर सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल* को धारा 29, NDPS Act के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2026 में जिला पुलिस शिमला द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध बैकवर्ड लिंकेज पर की गई कार्रवाई पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक रही है। वर्ष 2026 में अब तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल सहित विभिन्न राज्यों से *59 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार* किए गए हैं तथा 75 अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। इसके विपरीत वर्ष 2025 की इसी अवधि में 7 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर 4 नेटवर्क तथा वर्ष 2024 में 7 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर 2 नेटवर्क ध्वस्त किए गए थे। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जिला पुलिस शिमला का फोकस अब केवल गिरफ्तारियों तक सीमित न रहकर, नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने पर केंद्रित है। #ShimlaPolice #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #NDPSAct #AntiDrugDrive #Chitta #Punjab #InterStateCrime #BreakingNews #Shimla #HimachalPradesh #NewsUpdate #NewsHimachalNow

Shimla Urban, Shimla | Jul 23, 2026

MORE NEWS

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है।
सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है। सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा।
#SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा। #SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎

नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं।

RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎 नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं। RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: बैकवर्ड लिंकेज से दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, 75 अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क ध्वस्त जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई करते हुए बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से दो अलग-अलग मामलों में मुख्य सप्लायरों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया है, जिससे अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। *अभियोग संख्या 87/2026 दिनांक 15.07.2026 को धारा 21 एवं 29, NDPS Act पुलिस थाना सदर शिमला* पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार दिनांक 15.07.2026 को स्पेशल सेल शिमला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शिमला शहर स्थित एक होटल में दबिश देकर सागर सिंह पुत्र श्री डिम्पल सिंह, उम्र 19 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब); आकाश , उम्र 18 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब); तथा अंकित कुमार , उम्र 23 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से लगभग 21 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 87/2026 दिनांक 15.07.2026 को धारा 21 एवं 29, NDPS Act के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर अन्वेषण प्रारम्भ किया गया। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ, मोबाइल फोन के डिजिटल डेटा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) तथा डिजिटल वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि बरामद हेरोइन/चिट्टा पंजाब के लुधियाना निवासी साहिल शर्मा , उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी लुधियाना (पंजाब) से खरीदी गई थी। जांच में पाया गया कि आरोपी आकाश मुख्य सप्लायर साहिल के साथ लगातार मोबाइल संपर्क में था। तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह स्थापित हुआ कि दिनांक 07.07.2026 को आरोपी आकाश द्वारा साहिल के बैंक खाते में ₹3,000/- ऑनलाइन भेजे गए थे, जबकि शेष राशि नकद दी जानी थी। इसके अतिरिक्त, मोबाइल के माध्यम से दोनों के बीच हेरोइन/चिट्टा की खरीद-फरोख्त संबंधी बातचीत होना मोबाइल डेटा से प्रमाणित हुआ तथा इस संबंध में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी आरोपी आकाश के मोबाइल फोन से बरामद हुई, जो मामले में महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य है। इन साक्ष्यों के आधार पर मामले का बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए पुलिस थाना सदर शिमला की टीम को लुधियाना (पंजाब) भेजा गया। दिनांक 18.07.2026 को मुख्य सप्लायर साहिल शर्मा को उसके लुधियाना स्थित निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया। अन्वेषण के दौरान आरोपी साहिल का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पूर्व में एफआईआर संख्या 68/2023, पुलिस थाना डिवीजन नं. 2, लुधियाना में धारा 379, 34 एवं 411 IPC के तहत चोरी, का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त एफआईआर संख्या 117/2025, पुलिस थाना सदर खन्ना, लुधियाना में धारा 304, 351(2), 317(2), 341(2) एवं 238 BNS के तहत स्नैचिंग, आपराधिक धमकी से संबंधित मामला भी पंजीकृत है। *अभियोग संख्या 68/2026 दिनांक 20.07.2026 के तहत धारा 21 एवं 29, NDPS Act पुलिस थाना चिरगाँव* दिनांक 20.07.2026 को पुलिस थाना चिड़गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान मनिन्दर सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमृतसर (पंजाब) की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इस संबंध में पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर संख्या 68/2026 दिनांक 20.07.2026 के तहत धारा 21 एवं 29, NDPS Act में मामला दर्ज कर अन्वेषण प्रारम्भ किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बरामद हेरोइन अमृतसर निवासी सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल से खरीदी थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम अमृतसर (पंजाब) रवाना हुई। विवेचना के दौरान आरोपी मनिन्दर सिंह ने अमृतसर के मेराकोट रोड स्थित उस स्थान की निशानदेही करवाई, जहाँ से उसने दिनांक 19.07.2026 को हेरोइन खरीदी थी। जहाँ पर मौजूद एक व्यक्ति की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल, निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में की, जिससे उसने हेरोइन खरीदी थी। तलाशी के दौरान सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल के कब्जे से एक OPPO मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें वही मोबाइल नम्बर सक्रिय पाया गया जिसे आरोपी मनिन्दर सिंह ने अपने सप्लायर का नम्बर बताया था तथा जिसकी पुष्टि उसकी Call Detail Record (CDR) से भी हुई। उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी प्रमाणों के आधार पर *मुख्य सप्लायर सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल* को धारा 29, NDPS Act के अंतर्गत विधिवत गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2026 में जिला पुलिस शिमला द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध बैकवर्ड लिंकेज पर की गई कार्रवाई पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक रही है। वर्ष 2026 में अब तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल सहित विभिन्न राज्यों से *59 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार* किए गए हैं तथा 75 अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। इसके विपरीत वर्ष 2025 की इसी अवधि में 7 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर 4 नेटवर्क तथा वर्ष 2024 में 7 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार कर 2 नेटवर्क ध्वस्त किए गए थे। यह उपलब्धि दर्शाती है कि जिला पुलिस शिमला का फोकस अब केवल गिरफ्तारियों तक सीमित न रहकर, नशा तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने और उनके मुख्य सप्लायरों तक पहुंचने पर केंद्रित है। #ShimlaPolice #HimachalPolice #DrugFreeHimachal #NDPSAct #AntiDrugDrive #Chitta #Punjab #InterStateCrime #BreakingNews #Shimla #HimachalPradesh #NewsUpdate #NewsHimachalNow - Shimla Urban News