अमेठी में बारिश का कहर: तीन दिन में आधा दर्जन जर्जर कच्चे मकान ढहे, दीवार गिरने से महिला की मौत
अमेठी। जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश अब जर्जर मकानों और कच्ची दीवारों पर भारी पड़ने लगी है। बारिश के चलते अब तक करीब आधा दर्जन जर्जर कच्चे मकान गिर चुके हैं। वहीं जामों क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में जर्जर कच्ची दीवार गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल इलाज के दौरान मौत हो गई व पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों और कमजोर दीवारों के गिरने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हादसे के बाद प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने की मांग उठ रही है।
IAS Shashank Chaudhary DM Amethi शरद द्विवेदी
Amethi, Amethi | Sep 26, 2026