
कुरुक्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल और पैसे छीनने के आरोप में पकड़ गए 2 आरोपियों ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की। पुलिस उनको ब्रह्मसरोवर के पास मेला ग्राउंड से सटे सफेदों के जंगल में बरामदगी और निशानदेही के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान पुलिस से बचकर भागने लगे और एक पुलिया से नीचे कूद गए। इसमें दोनों की टांगें टूट गईं। पुलिस ने दोनों को काबू कर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांचों आरोपियों से छीने गए 38 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ब्रह्मसरोवर के पास मेला ग्राउंड से सटे सफेदों के जंगल में छिपकर रहते थे। आरोपी इस ओर से गुजरने वाले अकेले लोगों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाते थे। इसके अलावा कुरुक्षेत्र से अंबाला और करनाल जाने वाली ट्रेनों में भी चोरी करते थे।
आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी गांधीनगर, कमल उर्फ बच्ची निवासी कलायत, गोल्डी उर्फ गंजा निवासी चीका, दानिश निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश और सन्नी निवासी फरल के रूप में हुई है।
#police The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रप्यारा हिंदुस्तानKurukshetra University Kurukshetraश्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर कुरुक्षेत्रGurnam Singh CharuniKUK Vibes