Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का खरगोन आगमन ________________ हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत ________________ 28 जून को झिरन्या में स्वास्थ्य व जनकल्याण कार्यक्रमों में लेंगे भाग ________________ खरगोन, 27 जून 2026। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल का आज खरगोन आगमन हुआ। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल हेलीपैड से सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री पटेल का यह दौरा स्वास्थ्य एवं जनकल्याण गतिविधियों को केंद्र में रखकर किया जा रहा है। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं है। हेलीपैड सहित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 28 जून 2026 को झिरन्या में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दौरान वे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामुदायिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार 28 जून को प्रातः 09:05 बजे राज्यपाल श्री पटेल सर्किट हाउस खरगोन से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके पश्चात हेलीकॉप्टर द्वारा हेलीपैड झिरन्या के लिए रवाना होकर 09:50 बजे ग्राम झिरन्या स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 09:55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल श्री पटेल द्वारा नवीन ब्लड बैंक स्टोरेज यूनिट का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य शिविर से संबंधित वीडियो का अवलोकन किया जाएगा। इसके पश्चात एम्बुलेंस एवं शव वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस अवसर पर सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी होगा। इसके उपरांत ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया जाएगा। इसके बाद हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन के पश्चात राज्यपाल श्री पटेल ग्राम शाहपुरा, मरूगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही के निवास पर भोजन कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके उपरांत वे हेलीपैड झिरन्या से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। #JansamparkMP #khargone

MORE NEWS