बिसौली नवागत कोतवाल को चुनौती बनी लूट की घटना, क्षेत्र में चर्चा का विषय
बिसौली क्षेत्र के आसफपुर रोड स्थित बिजलीघर के पास गुरुवार देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दो युवकों से बाइक लूट ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की सक्रियता से घबराए बदमाश मन्नूनगर चौराहे पर लूटी गई बाइक छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है। दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
#बिसौली #बदायूं #जनमहिमा #जनमहिमान्यूज #लूट #बाइक_लूट #अपराध #बिसौली_पुलिस #आसफपुर_रोड #मन्नूनगर #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews #Bisauli #Budaun #CrimeNews #UPPolice #LatestNews