Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

#बेतिया में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Suo Motu Writ Petition (Civil) No. 9/2025 में पारित आदेश के आलोक में आज नगर निगम बेतिया द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर सुप्रिया रोड से मनुआ पुल तक विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने का निर्देश दिया। नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। #NewsWave #BettiahDM #Bettiahpolice #Bettiah #bettiahnagarnigam #Bettiahsp #bettiahforest

MORE NEWS

#बेतिया में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Suo Motu Writ Petition (Civil) No. 9/2025 में पारित आदेश के आलोक में आज नगर निगम बेतिया द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग से राष्ट्रीय राजमार्ग-727 पर सुप्रिया रोड से मनुआ पुल तक विशेष अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया तथा यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने का निर्देश दिया। नगर निगम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य सड़कों पर अवैध अतिक्रमण और अनियंत्रित पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। #NewsWave #BettiahDM #Bettiahpolice #Bettiah #bettiahnagarnigam #Bettiahsp #bettiahforest - Lauriya News