जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा की, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण और बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश...।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शासन की संचालित योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी नियमित रूप से विद्यालयों का प्रभावी निरीक्षण करें तथा निरीक्षण के दौरान पाई जाने वाली कमियों का समयबद्ध निराकरण कराएं। साथ ही मान्यता प्राप्त एवं अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।
#deorianews #deoriaup52
Barhaj, Deoria | Aug 3, 2026