भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में नामजद डीएसपी राजेश शर्मा के बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग में तबादले पर विभागीय मंत्री मदन सहनी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि भोजपुर की यह घटना पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय रही है और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए आयोग गठित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि जब किसी अधिकारी पर गंभीर आरोप हों और जांच जारी हो, तब उसकी इस विभाग में पोस्टिंग उचित नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अधिकारियों का तबादला करना सरकार का विशेषाधिकार है, इसलिए इस पर अधिक टिप्पणी नहीं करेंगे...
Barh, Patna | Jul 9, 2026