झारखंड में JPSC और JSSC नियुक्ति परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर परीक्षार्थियों और छात्रों का विरोध-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। इस बीच, रांची में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे प्रमुख छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की शारीरिक स्थिति गंभीर रूप से बिगड़ गई है।
भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे देवेंद्र नाथ महतो ने अपनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों ने उनके शरीर में जल की भारी कमी (डिहाइड्रेशन), ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में बड़ी गिरावट दर्ज की है। उन्होंने कहा कि बोलने में अत्यधिक कठिनाई हो रही है और शरीर के अंग भी धीरे-धीरे जवाब देने लगे हैं।
Namkum, Ranchi | Aug 8, 2026