
#दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान ने नई चर्चा छेड़ दी है। सिंघार ने एक प्रतिष्ठित अख़बार से चर्चा करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने यह चुनाव सिर्फ #भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरे सरकारी तंत्र के खिलाफ लड़ा। दतिया की जनता में सरकार के प्रति नाराजगी साफ दिखाई दी, जिसका फायदा कांग्रेस को मिल रहा है।
उमंग सिंघार ने बिना किसी का नाम लिए कहा, "भाजपा के जिस नेता का टिकट कटा, उन्होंने भी बड़े प्यार और प्रेम से कांग्रेस को वोट दिलाने में मदद की। इन्हीं सभी समीकरणों की वजह से कांग्रेस को बढ़त मिल रही है।"
गौरतलब है कि भाजपा ने इस #उपचुनाव में पूर्व गृह मंत्री और दतिया के कद्दावर नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर नया चेहरा मैदान में उतारा था। टिकट कटने के बाद दतिया में भाजपा के भीतर भारी असंतोष देखने को मिला। कई नेताओं और पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए, सड़क पर प्रदर्शन हुए और पार्टी के खिलाफ खुलकर नाराजगी भी सामने आई।
ऐसे में उमंग सिंघार का यह बयान राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या भाजपा के भीतर की नाराजगी का असर मतदान पर पड़ा? क्या अंदरूनी कलह कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हुई? फिलहाल मतगणना अंतिम चरण में है और कुछ ही देर में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा और हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा।
#breakingnewswala #DatiaByelection #MPNews