Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

मशियार दौरे पर पहुंचे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, गुशैनी स्कूल भवन निर्माण और सड़क कार्य का दिया आश्वासन फलाचन वैली युवक मंडल ने सौंपा ज्ञापन, क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर हुई चर्चा। कुल्लु कलम न्यूज हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने निजी दौरे के दौरान शनिवार को तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत मशियार के मशियार गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने देवता शेषनाग के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय लोगों ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न विकास योजनाओं तथा जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान एक साधारण बैठक के दौरान मंत्री ने वर्ष 2025 की आपदा में बह चुके बरनागी-मशियार सड़क के पुल के लिए शीघ्र स्वीकृति मिलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि बरनागी-मशियार सड़क का टेंडर पूरा हो चुका है तथा जल्द ही ठेकेदार को कार्य आवंटित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान शांता देवी फलाचन वैली युवक मंडल मशियार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैनी के नए भवन के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए मंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि प्राकृतिक आपदा और भूस्खलन के कारण विद्यालय का मुख्य भवन पूरी तरह ढह चुका है तथा दूसरा भवन भी असुरक्षित हो गया है। वर्तमान में लगभग 500 विद्यार्थियों की कक्षाएं बाड़ीरोपा स्थित एक निजी भवन में अस्थायी रूप से संचालित की जा रही हैं। फलाचन वैली युवक मंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि नए विद्यालय भवन के निर्माण कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र शुरू करवाया जाए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित रह सके। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान शांता देवी, सेस राम, नैणू राम, गुमत राम, टीकम राम, धने राम, रूपेंद्र ठाकुर, समाजसेवी मोती राम सहित ग्राम पंचायत मशियार के अनेक गणमान्य नागरिक और स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

Sainj, Kullu | Jun 13, 2026