उत्तराखंड पुलिस कर रही सोशल मिडिया की पोस्ट बैन!! आखिर कौन है वो अधिकारी जो दे रहा सोशल मिडिया पोस्ट बैन करने का आदेश!!
Uttarakhand Police
खबर सार: उत्तराखंड में उत्तराखंड पुलिस अब आईटी एक्ट का हवाला देते हुए सोशल मिडिया पोस्ट बैन करवा रही है!! आपको बता दें कि सामान्य घटनाक्रम भी जो पुलिस से संबंधित हैं उन्हें उत्तराखंड पुलिस द्वारा बैन किया जा रहा है।
पहाड़ टीवी के हरिद्वार संवाददाता ने कांवड़ियों और पुलिस के बीच हुए एक विवाद की खबर प्रकाशित की थी जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस द्वारा उसे बैन कर दिया गया है।
अब खबर पढ़िए ये खबर प्रकाशित की गई थी!!
हरिद्वार के चंडी पुल के पास कांवड़ यात्रा के दौरान एक कांवड़िये और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। कांवड़िये ने आरोप लगाया कि नशे में धुत पुलिसकर्मी ने उसकी कांवड़ को लात मार दी, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना के बाद कुछ देर हंगामा रहा और पुलिसकर्मी मौके से चला गया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और आरोपों की पुष्टि होना बाकी है।