Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” : डॉ. मोहन यादव "समत्वं योग उच्यते" अर्थात् संतुलन ही योग है...श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण का यह संदेश जहां समूचे विश्व को संतुलित करने का सूत्र है, वहीं महर्षि पतंजलि ने पतंजलि योग सूत्र में "योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः"के माध्यम से मानव जीवन को स्वस्थ और निरोग रहने का मार्ग प्रदान किया है। भारत की यही सनातन योग परंपरा विश्व को शरीर, मन और आत्मा के स्तर पर संतुलित और समृद्ध बनाने का आधार है। सदियों पूर्व ऋषि-मुनियों द्वारा विकसित जीवन पद्धति आज सम्पूर्ण विश्व के लिए सुख, शांति और संतुलन का मार्ग है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि योग विश्व मानवता के कल्याण का माध्यम बन गया है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की गई। यह निर्णय भारतीय संस्कृति और जीवन-दर्शन के प्रति विश्व समुदाय के सम्मान का प्रतीक है। दुनियाभर के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं। यह भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक नेतृत्व का प्रमाण है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ आयु के लिये योग" रखी गई है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्यप्रदेश की पावन धरती पर आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनका आगमन मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सुखद संयोग है कि योग के वैश्विक आंदोलन में मध्यप्रदेश को विशेष भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए हैं। स्वस्थ नागरिक विकसित और समृद्ध राष्ट्र का आधार है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए "घर-घर योग - हर व्यक्ति निरोग" अभियान शुरू किया गया है। प्रदेश में 800 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्रों तथा विभिन्न चिकित्सालयों में नियमित योग गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा छोटे-छोटे समूहों में भी नागरिकों को योगाभ्यास करवाया जा रहा है। योग-सखी और योग-दूत गांव-गांव और शहर-मोहल्लों तक योग का संदेश पहुंचा रहे हैं। प्रदेश में 12 मई से आरंभ हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन "हर घर योग अभियान" से जनभागीदारी का नया अध्याय लिख रहा है। इसी क्रम में आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन योग सत्रों का लाभ प्रदेश के लोगों को प्राप्त हो रहा है। हम सभी के लिए गौरव की बात है कि विगत दिनों इंदौर स्थित मालवांचल यूनिवर्सिटी में आयोजित योग महोत्सव में 35 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सामूहिक योग कर एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। योग "वन अर्थ-वन हेल्थ" विचार को व्यवहार में उतारने का माध्यम है जो हमें स्वयं, समाज और प्रकृति से जोड़ता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ जीवन को संतुलित, सार्थक और उत्कृष्ट बनाता है। मध्यप्रदेश सरकार ने योग को पर्यावरण-संरक्षण और जनकल्याण से भी जोड़ा है। विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक विशेष जन-अभियान संचालित किया जा रहा है। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से पर्यावरण-संरक्षण और योग से स्वास्थ्य संरक्षण पर कार्य किया जा रहा है। प्रकृति और मानव स्वास्थ्य का गहरा संबंध है। योग हमें प्रकृति संग सह-अस्तित्व का जीवन जीने की प्रेरणा देता है। यही भारतीय जीवन-दर्शन का मूल तत्व भी है। मध्यप्रदेश सरकार आयुष चिकित्सा, योग वेलनेस सेंटर, आरोग्य मंदिरों तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से योग को जनांदोलन बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक योग से लाभ प्राप्त करे और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाए। मुझे यह बताते हुए हर्ष है कि मध्यप्रदेश में जनवरी 2027 में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य और एक चेतनाः समग्र कल्याण के लिए योग” विषय पर वैश्विक सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इसमें मध्यप्रदेश, भारत की सभ्यतागत चेतना का वैश्विक प्रतिनिधित्व करेगा। आज जब दुनिया तनाव, अवसाद, जीवनशैली जनित रोगों और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे समय में योग मानवता के लिए बड़ा संबल है। ऐसे यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और सुखी जीवन का आधार है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण का संकल्प है। यह भारत की उस प्राचीन चेतना का उत्सव है, जिसने सदियों से मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। हमें गर्व है कि आज पूरी दुनिया योग को अपनाकर भारत के इस अमूल्य ज्ञान का लाभ प्राप्त कर रही है। मैं, प्रदेश के सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजन, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों और सामाजिक संगठनों से आग्रह करता हूं कि वे योग गतिविधियों से जुड़ें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। आइए, हम सभी मिलकर योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। अपने परिवार और समाज को इससे जोड़ें तथा स्वस्थ मध्यप्रदेश, विकसित भारत और समृद्ध विश्व के निर्माण में सहभागी बनें। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की प्रदेशवासियों को हार्दिक मंगलकामनाएं. #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh

MORE NEWS

इटारसी में पत्रकार पर जानलेवा हमला, सोहागपुर तहसील पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन

इटारसी में पत्रकार पर जानलेवा हमला, सोहागपुर तहसील पत्रकार संघ ने सौपा ज्ञापन

Hoshangabad Nagar, Hoshangabad | Jun 21, 2026

💠 कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच परीक्षा देने पहुंचे नीट परीक्षार्थी

💠 जिले में नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न* *1145 उपस्थित 138 रहे अनुपस्थित

➡️नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में रविवार 21 जून को आयोजित नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 1283 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 138 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्रवार जानकारी के अनुसार पीएम एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में 515 में से 456 अभ्यर्थी उपस्थित रहे 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (आईटीआई) नर्मदापुरम में 408 में से 366 अभ्यर्थी उपस्थित हुए 42 अनुपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एसपीएम नर्मदापुरम में 360 में से 323 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए 37 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा, जांच, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकी। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया गया। नीट परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के दल द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

💠 कड़ी सुरक्षा और जांच के बीच परीक्षा देने पहुंचे नीट परीक्षार्थी 💠 जिले में नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न* *1145 उपस्थित 138 रहे अनुपस्थित ➡️नर्मदापुरम जिला मुख्यालय में रविवार 21 जून को आयोजित नीट परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जिले में कुल 1283 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1145 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 138 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रवार जानकारी के अनुसार पीएम एक्सीलेंस शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में 515 में से 456 अभ्यर्थी उपस्थित रहे 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय (आईटीआई) नर्मदापुरम में 408 में से 366 अभ्यर्थी उपस्थित हुए 42 अनुपस्थित रहे। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एसपीएम नर्मदापुरम में 360 में से 323 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए 37 अनुपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा, जांच, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं का समुचित प्रबंध किया गया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न हो सकी। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरंतर निरीक्षण किया गया। नीट परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड के दल द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

सिवनी मालवा में उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन

कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिवनी मालवा स्थित कुसुम महाविद्यालय परिसर में उपखंड स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय, तहसीलदार श्री नितिन झोड़, थाना प्रभारी श्री सुधाकर बारस्कर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमर सिंह उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

योग सत्र का संचालन सिवनी मालवा के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रघुवंशी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग मुद्राओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन की प्राप्ति संभव है।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग गुरु श्री रघुवंशी तथा उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी से परिपूर्ण इस उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

#yoga CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
Department of Higher Education, Madhya Pradesh

सिवनी मालवा में उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सफल आयोजन कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिवनी मालवा स्थित कुसुम महाविद्यालय परिसर में उपखंड स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों, विद्यार्थियों, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम सिवनी मालवा श्री विजय राय, तहसीलदार श्री नितिन झोड़, थाना प्रभारी श्री सुधाकर बारस्कर, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमर सिंह उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। योग सत्र का संचालन सिवनी मालवा के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री रघुवंशी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार सहित अनेक योग मुद्राओं का अभ्यास किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नियमित योगाभ्यास से तनावमुक्त एवं संतुलित जीवन की प्राप्ति संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, योग गुरु श्री रघुवंशी तथा उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उत्साह, अनुशासन और जनभागीदारी से परिपूर्ण इस उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। #yoga CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Department of Higher Education, Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखननगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखन नगर में पिपरिया-नर्मदापुरम मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने तथा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामग्री न रखने एवं निर्धारित स्थानों पर ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की समझाइश दी। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP Home Department of Madhya Pradesh

💠कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखननगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखन नगर में पिपरिया-नर्मदापुरम मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने तथा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामग्री न रखने एवं निर्धारित स्थानों पर ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की समझाइश दी। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Urban Development & Housing MP Home Department of Madhya Pradesh

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सेठानी घाट पर उपस्थित मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, एसपी सहित सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुना। 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग सबको जोड़ता है सबको साथ लाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नही है। योग से हम ऊर्जावान होते हैं। योग हमे संतुलित जीवन को जीने की कला सिखाता है। मानसिक स्वास्थ से शारीरिक स्वास्थ का मार्ग सिखाता है। 

Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #narmadapuram #MadhyaPradesh #JansamparkMP

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान सेठानी घाट पर उपस्थित मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर, एसपी सहित सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण सुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग सबको जोड़ता है सबको साथ लाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नही है। योग से हम ऊर्जावान होते हैं। योग हमे संतुलित जीवन को जीने की कला सिखाता है। मानसिक स्वास्थ से शारीरिक स्वास्थ का मार्ग सिखाता है। Jansampark Madhya Pradesh Department of Ayush, Madhya Pradesh #narmadapuram #MadhyaPradesh #JansamparkMP

Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026