
फतेहाबाद न्यूज समाचार पत्र के छह वर्ष पूरे, केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सातवीं वर्षगांठ
फतेहाबाद न्यूज समाचार पत्र के सफलतापूर्वक छह वर्ष पूरे होने तथा सातवें वर्ष में प्रवेश करने के शुभ अवसर पर शादी राम घी वाली गली स्थित कार्यालय में वर्षगांठ बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में फतेहाबाद न्यूज के संपादक सुदर्शन नरूला और सह संपादक प्रवीण नरूला ने सबसे पहले श्री बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर में नारियल चढ़ाकर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात विचार आश्रम मंदिर में स्वामी ज्ञान प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर समाचार पत्र की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपना शुभ आशीष प्रदान किया। वर्षगांठ के इस विशेष कार्यक्रम में फतेहाबाद न्यूज के कार्यालय में केक काटकर खुशी साझा की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर सुशील इंदौरा, बाबा रामदेव सेवा समिति ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट रमेश जोईया, कैशियर जोनी गहलोत, किशन राम डीगवाल, विनोद नरुला, अनिल मोंगा, गुरमीत मोंगा, सुरेंद्र जटिया, फतेहाबाद न्यूज के संवाददाता अश्विनी, धार्मिक संवाददाता श्याम सुंदर सरदाना, अनमोल नरूला, हितेन नरूला और आस्था नरुला विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी से राष्ट्रीय संस्थापक कमल हांडा, अध्यक्ष साहब दयाल वधवा, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश चुघ, जिला प्रधान धर्मपाल चावला, जिला महासचिव पदम अरोड़ा और व्यापार प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र सेठी, दैनिक भास्कर डिजिटल के ब्यूरो चीफ योगेश अरोड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सुंदर मयाल, विजय दायमा ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपनी बधाई दी। इससे पहले नरुला दंपत्ति ने विचार आश्रम मंदिर और शक्ति नगर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में जाकर माथा टेका और संत महात्मा का आशीर्वाद लिया।