हिमाचल में बिलासपुरी धाम अब अधिकतम 100 रुपये में! दुकानदार मनमाना रेट नहीं वसूल सकेंगे
बिलासपुर जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर नई अधिकतम दरें निर्धारित की हैं। इसके तहत पांच व्यंजनों वाली बिलासपुरी धाम की थाली की अधिकतम कीमत 100 रुपये तय की गई है।
नई व्यवस्था के अनुसार ढाबा, होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्धारित रेट से अधिक कीमत वसूलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही ग्राहकों को आसानी से दिखाई देने वाली जगह पर रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन ने यह भी व्यवस्था की है कि ग्राहक की मांग पर दुकानदार को बिल या नकद रसीद देना जरूरी होगा। इससे अधिक कीमत वसूले जाने की स्थिति में ग्राहक के पास शिकायत के लिए प्रमाण रहेगा।
इसके अलावा तंदूरी चपाती 10 रुपये और तवा रोटी 7 रुपये जैसी कई खाद्य वस्तुओं की अधिकतम दरें भी निर्धारित की गई हैं।
#HimachalPradesh #Bilaspur #BilaspuriDham #HimachalNews #HimachalUpdates #ABNNews #Kullu #Mandi #Shimla #FoodRates #BilaspurNews
Kullu, Kullu | Sep 28, 2026