TTE की पर्सनैलिटी ऐसी होती है कि बेटिकट पैसेंजर 2 बोगी पहले से टीटीई के आने की बात सुनकर तैयारी कर लेते हैं। मगर रात 2 बजे TTE बनकर आई महिला लोगों का टिकट चेक करें, उससे पहले लोग ही उसकी पड़ताल शुरू कर देते हैं। जैसे ही लोगों को भनक लगती है कि ‘अरे, ये टीटीई तो फर्जी है’, उसके बाद लोग जरा भी उस महिला टीटीई को परेशान करने में गुरेज नहीं करते, जो टीटीई बनकर आई होती है।
पैसेंजर अपने फोन में टाइम दिखाता है, जो रात के 2 बजकर 23 मिनट होते हैं। ऐसे में बंदा जब महिला टीटीई से उसकी ID पूछता है तो वह पूरे रौब में बोलती है कि ‘मैं तुझे क्यों दिखाऊ ID, तू टिकट दिखा।’ आगे जब पैसेंजर बोलता है कि उसने टिकट रखा है, लेकिन वो तभी दिखाएगा। जब महिला उसे बताएगी कि वह असली टीटीई है, इस पर टीटीई बनी महिला ‘औकात’ की बात करने लगती है!
#viral #viralnews #TTE