वैशाली: जिले में कुख्यात अपराधी सर्वेश चौधरी के एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। अपराधी ने सोशल मीडिया पर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती देते हुए 'बिकरू कांड' जैसा हत्याकांड दोहराने की धमकी दी है। वीडियो में उसने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
सर्वेश चौधरी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है, जिसमें लूट, हत्या और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। पूर्व में भी वह पुलिस पर गोलीबारी कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी विक्रम सिहाग के निर्देश पर बेलसर थाना पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
Purnea East, Purnia | Jun 22, 2026