☑️सागरेश्वर नाथ मंदिर में 4 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
☑️ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी जिले में हर्षाेल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। स्थानीय प्राचीन एवं सिद्ध सागरेश्वर नाथ मंदिर (सगरा मंदिर) परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य कृष्ण जन्माष्टमी समारोह 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।
☑️मध्यप्रदेश शासन के श्री कृष्ण पाथेय न्यास (संस्कृति विभाग) के तत्वाधान में प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय सहयोगी संस्था के तौर पर उमरिया की प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध संदेश नाट्य मंच समिति (रंगमंडल) तथा संस्था के निदेशक पंकज दुबे को नियुक्त किया गया है।
☑️सगरा मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से रात्रि 12 बजे तक आयोजित होगा।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#उमरिया