
भिवानी में महाराजा अग्रसेन निशुल्क वस्त्रालय का लोकार्पण
भिवानी- धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी भिवानी में सामाजिक सरोकारों को एक नया आयाम देते हुए महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन निशुल्क वस्त्रालय का लोकार्पण किया गया। महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी महाराज के पावन सानिध्य और भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ की गरिमामयी उपस्थिति में स्थानीय सोमवारी माता मंदिर के नजदीक स्थित यह सेवा केंद्र जनता को समर्पित किया गया। इस पहल से ना केवल जरूरतमंदों को सहायता मिलेगी, बल्कि छोटी काशी का मान-सम्मान भी और अधिक बढ़ेगा।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर साध्वी करुणागिरी ने कहा कि जिन लोगों के पास जरूरत से ज्यादा वस्त्र या फुटवियर हों, वे इस केंद्र में आकर भेंट करें ताकि वे समय पर जरूरतमंदों के काम आ सकें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस सेवा केंद्र के खुलने से भिवानी का मान और बढ़ा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष रामदेव तायल ने घोषणा की कि उन्होंने अपने व्यावसायिक जीवन से सन्यास ले लिया है और अब अपना शेष जीवन पूरी तरह से मानवीय सेवा कार्यों के लिए समर्पित कर चुके हैं। उन्होंने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वस्त्रालय के सफल संचालन के बाद उनकी अगली योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए नि:शुल्क भोजनालय शुरू करने की है। इसके साथ ही, निकट भविष्य में भिवानी में एक आधुनिक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल स्थापित करने की भी योजना है।
इस अवसर पर देवेंद्र गुप्ता, दीपक गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, नरेश गर्ग ढिगावा, देवराज तोशामिया, पवन गोयल, नवीन गुप्ता, रवि कामरेड, नथूराम केडिया, कृष्ण कुमार तोला, सुंदर जिंदल, बैजनाथ जैन, पारस डालमिया, उषा देवी गोयल, सुमन शर्मा संचालिका आस्था स्कूल, विजय शर्मा, अनिल बंसल, नरेश बंसल, लक्ष्मण अग्रवाल, अनिल सिंगला, सुरेश केडिया, अनिल जैन, विकास जैन, पवन मित्तल, सतीश तायल, विष्णु घी वाला, बृजेश आचार्य, प्रदीप मिश्रा, वीरेंद्र कुमार और सुनील शर्मा आदि शामिल रहे।