छात्रों की मांगों के समर्थन में धरना स्थल पहुंचे तेजस्वी यादव
पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा सत्याग्रह कर रहे आंदोलनरत छात्रों से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को अहंकार छोड़कर छात्रों और युवाओं की समस्याओं का अविलंब समाधान करना चाहिए।
तेजस्वी यादव ने BPSC की रद्द परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, BSSC की लंबित परीक्षाएं जल्द कराने, TRE-4 में एकल परीक्षा व ‘वन कैंडिडेट, वन रिजल्ट’ व्यवस्था लागू करने, भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शीट उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने लाइब्रेरियन व लेखपाल भर्ती पूरी करने, वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने तथा पेपर लीक और परीक्षा में धांधली पर कठोर कार्रवाई की मांग भी उठाई।
उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के संघर्ष में वे मजबूती से उनके साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक उनकी आवाज उठाते रहेंगे।