
धौलपुर में रमेश कुमार, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत रतनपुर, पंचायत समिति बसेडी को 25,000/- रू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया
एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर एसीबी चौकी धौलपुर द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश कुमार, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत रतनपुर, पंचायत समिति बसेडी जिला धौलपुर को परिवादी से 25,000/-रूपये रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया ।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को एक शिकायत इस आशय कि प्राप्त हुई कि परिवादी को ग्राम पंचायत रतनपुर, पंचायत समिति बसेडी जिला धौलपुर में मनरेगा योजना में मस्टरोल जारी करने की एवज में आरोपी रमेश कुमार, कनिष्ठ सहायक ग्राम पंचायत रतनपुर द्वारा 26,000/- रूपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है, उक्त शिकायत का 01.06.2026 को गोपनीय सत्यापन कराया गया, आरोपी द्वारा 25,000/- रूपये की रिश्वत राशि मांगने की स्पष्ट पुष्टि होना पाया गया।
जिस पर सत्यापन उपरान्त एसीबी भरतपुर रेंज के उपमहानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में आज एसीबी चौकी धौलपुर के ज्ञानचन्द पुलिस उप अधीक्षक के नेतृत्व में टीम सहित ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी रमेश कुमार, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत रतनपुर को 25,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है रिश्वत राशि आरोपी की पहनी पेन्ट की जेब से बरामद की गई है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।
एसीबी की महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।