Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

स्वर्ण जयंती वर्ष में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी पहल, रविवार होगा रक्तदान महादान; रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट। देवघर: –समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर एक विशेष जनसेवा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत अब प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शिवाय ब्लड सेंटर, शिवाय हॉस्पिटल, टावर चौक, देवघर में नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना, युवाओं में नियमित रक्तदान की भावना विकसित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान की विशेष बात यह है कि प्रत्येक रक्तदाता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निःशुल्क हेलमेट भी प्रदान किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा के अध्यक्ष साकेत छावछारिया ने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नियमित रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन से चार मरीजों की जान बचाने में सहायक हो सकता है और रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी का कारण बन सकता है। मंच के मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंघल ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों से इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। #khabardeogharlive #marvadiyuvamanch #deoghar #blooddonation #freehelmet

Deoghar, Deoghar | Jun 26, 2026
स्वर्ण जयंती वर्ष में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी पहल, रविवार होगा रक्तदान महादान; रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क हेलमेट। देवघर: –समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा ने अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर एक विशेष जनसेवा अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत अब प्रत्येक रविवार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक शिवाय ब्लड सेंटर, शिवाय हॉस्पिटल, टावर चौक, देवघर में नियमित रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना, युवाओं में नियमित रक्तदान की भावना विकसित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान की विशेष बात यह है कि प्रत्येक रक्तदाता को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए निःशुल्क हेलमेट भी प्रदान किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा के अध्यक्ष साकेत छावछारिया ने कहा कि स्वर्ण जयंती वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नियमित रक्तदान कर इस जनहितकारी अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन से चार मरीजों की जान बचाने में सहायक हो सकता है और रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति का स्वैच्छिक रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए नई जिंदगी का कारण बन सकता है। मंच के मीडिया प्रभारी प्रिंस सिंघल ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े कई जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों और आम नागरिकों से इस अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की। #khabardeogharlive #marvadiyuvamanch #deoghar #blooddonation #freehelmet - Deoghar News