
पूनम ठाकुर बनीं सीबीएसई कॉमर्स लेक्चरर, निहरी क्षेत्र व बोई पंचायत में खुशी की लहर
निहरी:
तहसील निहरी की ग्राम पंचायत बोई की होनहार बेटी सुश्री पूनम ठाकुर ने सीबीएसई (CBSE) में कॉमर्स लेक्चरर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूनम ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर यह मुकाम हासिल कर मिसाल पेश की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि समूची बोई पंचायत और निहरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
पूनम ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और सभी सगे-संबंधियों के निरंतर सहयोग को दिया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब बेटियां अपनी प्रतिभा के बल पर नए आयाम स्थापित करती हैं, तो उससे पूरे समाज का मान बढ़ता है।
पूनम की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है। निहरी पंचायत के प्रधान व समाजसेवी कीतीश गौतम, बंदली पंचायत की प्रधान लता ठाकुर, बोई पंचायत के युवा प्रधान भूमेश्वर सिंह, किन्दर पंचायत की प्रधान इंदिरा शर्मा तथा ग्राम पंचायत सोझा के युवा प्रधान हरीश ने पूनम ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।