डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब श्रीनगर ने डॉ. शशांक उनियाल को किया सम्मानित।
पौड़ी गढ़वाल। डॉक्टर्स डे के अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर ने स्पेशलिस्ट सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. शशांक उनियाल को चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया। पिछले 12 वर्षों से जनपद पौड़ी गढ़वाल के दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे डॉ. उनियाल ने हजारों मरीजों का सफल उपचार करने के साथ राष्ट्रीय मौखिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, दंत स्वास्थ्य जागरूकता, एडवांस डेंटल इम्प्लांटोलॉजी और शिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम से गोल्ड मेडल सहित अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके डॉ. उनियाल ने इस सम्मान को अपने मरीजों, गुरुओं, सहयोगियों और परिवार के विश्वास का परिणाम बताते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
Pauri, Garhwal | Jul 2, 2026