12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को विकासखंड मानपुर के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 6:00 बजे से किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक अहिवारा एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ें।
📍 स्थान : मिनी स्टेडियम, मानपुर
🕕 समय : प्रातः 6:00 बजे
📅 दिनांक : 21 जून
जिला प्रशासन मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील।
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #YogaForHealth #स्वस्थआयुकेलिएयोग #mmacdistrict_cg