Ambala Media:"
*कारगिल विजय दिवस एवं स्व श्रीमती सुदेश गुलाटी की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर कल*
भारत विकास परिषद् महर्षि दयानंद शाखा अम्बाला शहर द्वारा कारगिल विजय दिवस एवं स्वर्गीय श्रीमती सुदेश गुलाटी जी की पुण्य स्मृति में रविवार 26 जुलाई को अम्शबाला हर के पंचायत भवन में प्रातः 9बजे से दोपहर 1बजे तक एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। परिषद् के संरक्षक प्रदीप गोयल, सह संरक्षक दीपक राय आनंद एवं विवेक गुप्ता, अध्यक्ष चमन अग्रवाल, सचिव अंकुर गोयल, वित्त सचिव अमित चानना एवं संयोजक सेवा कृष्ण गुलाटी, महिला संयोजिका मंजू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से यह जानकारी सांझा करते हुए आपसे व सभी जनसाधारण से अपील की है कि शहीदों की शहादत को नमन और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने हेतु इस शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लें व अधिक से अधिक रक्तदान करें । शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल, विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष अग्रवाल एवं अश्विनी अग्रवाल शिरकत करेंगे व शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।
Ambala, Ambala | Jul 25, 2026