
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एमए योगा की उत्तर पुस्तिका गायब होने के मामले में छात्रों ने कुवि का तृतीय द्वार बंद कर दिया। विद्यार्थियों का आरोप है कि रिसर्च मेथोडोलॉजी एग्जाम की उत्तर पुस्तिका गुम हैं। आरोप लगाया कि उनको परीक्षा में फेल कर दिया था। रीवैल्यूएशन और रीचेकिंग कराने पर भी नंबर नहीं बदले। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने उत्तर पुस्तिका गुम होने का नोटिस भेज दिया है और दोबारा परीक्षा या रीवैल्यूएशन की फीस वापस देने का आॅप्शन दिया है। एमए योगा की छात्रा पायल ने बताया कि जब उत्तर पुस्तिका विश्वविद्यालय से गुम हुई हैं तो इसमें उनकी क्या गलती है। अब वे दोबारा परीक्षा नही देंगें।
बुधवार को इस मामले में विद्यार्थी कुलगुरु कार्यालय पर पहुंचे। अधिकारियों के ना पहुंचने पर थर्ड गेट पर पहुंचकर दोनों गेट बंद कर दिए और कुवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रा पायल ने बताया कि केयू ने उन्हे आॅप्सन दिया है कि 100 रुपए का फॉर्म भरकर दोबारा एग्जाम देने या पहले जमा कराई गई 300 रुपए की रीवैल्यूएशन फीस वापस ले लें। उन्होने मांग की है कि पिछले सेमेस्टर के रिजल्ट को देखते हुए प्रभावित स्टूडेंट्स को एवरेज मार्क्स दिए जाएं, ताकि उनका साल खराब न हो।
अभावित के जिला संयोजक शुभम शर्मा ने बताया कि संगठन ने करीब 20 दिन पहले इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन को पत्र दिया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब विद्यार्थियों ने आरटीआई में उत्तर पुस्तिका की जानकारी मांगी तो गुम होने की बात सामने आई। उन्होने एवरेज मार्क्स देने की मांग के साथ साथ मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।
The KurukshetraNayab SainiKurukshetra News कुरुक्षेत्रKurukshetra University KurukshetraKUK Vibes #kurukshetra #kurukshetra_city #kurukshetrauniversity