सारण जिले की बेटी और अंतरराष्ट्रीय एंड्योरेंस एथलीट सबिता महतो ने लद्दाख के मिग ला पास (19,400 फीट) तक 265 किलोमीटर की अल्ट्रा रन मात्र छह दिनों में पूरी कर नया इतिहास रच दिया है। बेहद कठिन मौसम, कम ऑक्सीजन और दुर्गम रास्तों के बीच हासिल की गई यह उपलब्धि साहस, संकल्प और महिला सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है।
पानापुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र की रहने वाली सबिता इससे पहले उम्लिंग ला तक 1,200 किमी सोलो साइक्लिंग और 570 किमी अल्ट्रा रन जैसी उपलब्धियां भी अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, टीम, सहयोगी संस्थाओं, भारतीय सेना, बीआरओ और लद्दाख प्रशासन को दिया। उनकी यह उपलब्धि बिहार ही नहीं, पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
Chapra, Saran | Jul 28, 2026