Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

भादरा में 27 जून को सजेगा 'सिहाग परिवार सम्मेलन 2026' का भव्य मंच, रवि सिहाग चौटाला ने की समाज से पहुंचने की अपील भादरा क्षेत्र के सिहाग परिवार की एकता, संस्कार और प्रगति को समर्पित 'सिहाग परिवार सम्मेलन' का भव्य आयोजन आगामी 27 जून 2026, शनिवार को होने जा रहा है। हनुमानगढ़ जिले के भादरा स्थित 'गोल्डन होटल' में आयोजित होने वाले इस महा सम्मेलन की शुरुआत सुबह 9:00 बजे से होगी। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।रवि सिहाग चौटाला ने की एकजुटता की अपील डबवाली से इनेलो नेता,समाजसेवी, भूतपूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल चौटाला परिवार से रवि सिहाग (चौटाला) ने सिहाग वंश के सभी सम्मानित बुजुर्गों, मातृशक्ति, युवाओं और नौकरीपेशा भाई-बहनों से इस सम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि "जितनी अधिक भागीदारी होगी, हमारा परिवार और समाज उतना ही मजबूत होगा। रवि सिहाग ने बताया कि यह सम्मेलन हमारे परिवार की जड़ों को मजबूत करने, भाईचारे को बढ़ाने और समाज को प्रगति के पथ पर ले जाने का एक ऐतिहासिक माध्यम बनेगा।होनहार विद्यार्थियों और चयनित अभ्यर्थियों का होगा बहुमानइस सम्मेलन का मुख्य आकर्षण 'विशेष सम्मान समारोह' रहेगा, जिसमें परिवार की होनहार प्रतिभाओं का हौसला बढ़ाया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार, इस वर्ष (2026) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही RAS और IAS जैसी देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षाओं में चयनित होकर समाज का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं का भी विशेष बहुमान किया जाएगा।आगंतुकों के लिए ठहरने व भोजन की विशेष व्यवस्थासम्मेलन में भादरा सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से सिहाग परिवार के हजारों लोग शामिल होंगे। बाहर से आने वाले पारिवारिक सदस्यों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए आयोजन स्थल पर रुकने (ठहरने) और उत्तम खाने-पीने की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। 27 जून को सभी आगंतुकों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक मोबाइल नंबर 94132 30413 भी जारी किया गया है Ravi Singh Chautala Sunaina Chautala

Dabwali, Sirsa | Jun 22, 2026