बनारस में सस्ता शराब खरीदेंगे बिहार में महंगा बेचेंगे ज्यादा कमाने के चक्कर में दो बिहारी युवक हवालात चले गए!
बनारस में पुलिस ने 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को पकड़ा!
वाराणसी। सिगरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 213 पाउच व बोतलों में करीब 75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार कार्रवाई 18 सितंबर को लहरतारा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे यू-टर्न के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चन्दन कुमार (19) निवासी मसौरी, पटना और राहुल कुमार (19) निवासी बाढ़, पटना, बिहार के रूप में हुई।
बरामद शराब में 150 पाउच 8 पीएम (180 एमएल), 43 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 20 बोतल ब्लेंडर्स प्राइड (750 एमएल) शामिल हैं।
मामले में थाना सिगरा में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
#viral #varanasi #ekkhabarbharat