हाजीपुर से बड़ी खबर: 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत
हाजीपुर में बिहार के मुख्यमंत्री ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर बैठे निबंधन (होम रजिस्ट्रेशन) सुविधा का शुभारंभ किया।
इस नई व्यवस्था के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को संपत्ति से जुड़े निबंधन कार्य के लिए अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकारी टीम उनके घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी करेगी, जिससे बुजुर्गों को अधिक सुविधा और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी।
राज्य सरकार का कहना है कि यह पहल डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देने और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानजनक एवं सुलभ सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#Hajipur #Vaishali #BiharNews #SamratChoudhary #BiharGovernment #HomeRegistration #OnlineRegistration #PropertyRegistration #SeniorCitizens #DigitalBihar #eGovernance #BiharDevelopment #BreakingNews #हाजीपुर #बिहार #वरिष्ठनागरिक #घरबैठेनिबंधन #डिजिटल_बिहार #BhojpuriyaMatiNews