**अपराधिक गतिविधियों पर सख्ती, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर की कार्रवाई।**
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी हरेराम प्रसाद को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।
आरोपी के विरुद्ध दर्ज लगभग 18 आपराधिक प्रकरणों तथा अवैध बांग्लादेशी नागरिक को शरण देने और उसकी पहचान छिपाने के मामले को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है।
आदेशानुसार आरोपी को दुर्ग सहित 7 जिलों की सीमाओं से एक वर्ष तक बाहर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
**शांति, सुरक्षा और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।**
#जिला_प्रशासन_दुर्ग #जिला_बदर #कानून_व्यवस्था #सुशासन #दुर्ग