#अलीगढ़ भुजपुरा में युवक की हत्या, शराब पीने के दौरान विवाद के बाद चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
अलीगढ़: थाना कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा में नाज पब्लिक स्कूल के पास देर रात युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि जावेद (35) पुत्र इमामुद्दीन अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने जावेद पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जावेद को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना करीब रात 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश शुरू कर दी है।
Koil, Aligarh | Aug 9, 2026