सांप के काटने से आंगनबाड़ी हेल्पर की मौत, कांग्रेस महासचिव ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया ने जताया शोक
#timesofhimachal
Ashish Sharma
जसवां-प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र की भनेड पंचायत के गांव मलोट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत हेल्पर श्रीमती संदेश कुमारी (58) का सांप के काटने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
कांग्रेस महासचिव ठाकुर सुरिंदर मनकोटिया ने दिवंगत संदेश कुमारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मनकोटिया ने कहा कि इस कठिन समय में उनकी गहरी संवेदनाएँ शोक संतप्त परिवार के साथ