जबलपुर की 38 कृषि छात्राएं पहुंचीं सिवनी, अब खेतों में सीखेंगी खेती के नए तरीके! 🚜🌱
कृषि महाविद्यालय जबलपुर की बीएससी कृषि (ऑनर्स) चतुर्थ वर्ष की 38 छात्राएं ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत छह माह के प्रशिक्षण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी पहुंचीं। छात्राएं किसानों के खेतों में जाकर फसल उत्पादन, मृदा प्रबंधन, कीट-रोग नियंत्रण, ड्रोन तकनीक, प्राकृतिक खेती और मौसम आधारित कृषि तकनीकों को व्यवहारिक रूप से सीखेंगी। ग्राम सिमरिया, फरेदा और सिलादेही में किसानों के साथ प्रत्यक्ष जुड़कर छात्राएं खेती की जमीनी हकीकत भी समझेंगी।
Collector Office Seoni न्यूज सिवनी ब्रेकिंग