
#सकलाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में #भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन #जिसमें 12 विद्यालय के 500 विद्यार्थीयों ने किया प्रतिभाग।
#थत्यूड/सकलाना। #जौनपुर ब्लॉक के #सकलाना क्षेत्र में #भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का #शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें #सकलाना क्षेत्र के 12 विद्यालयों के 500 से अधिक विधार्थीयों ने प्रतिभाग किया। #तहसील #संयोजक #महावीर सिंह धनोला द्वारा बताया गया कि #अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा #शांतिकुंज हरिद्वार 2012 से निरंतर इस परीक्षा का आयोजन सकलाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में किया जा रहा है। जिसमें छात्र छात्राओं को भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रश्नों के बारे में जानकारी दी जाती है उनके सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है एक तरह से यह परीक्षा किताबी पढ़ाई से आगे संस्कारों की परीक्षा है इसमें जो छात्र तहसील स्तर पर निकलते हैं उन्होंने जिला स्तर राज्य स्तर पर प्रतिभाग करते हैं।
#शिक्षिका #अनिता उनियाल ने बताया कि यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा हर साल आयोजित की जाती है जो 1994 से शुरू होकर भारत के लगभग 22 राज्यो में 11भाषाओ में हो रही है हमारे विद्यालय में 4 साल से निरंतर इस परीक्षा का आयोजन होता है। इंद्र देव वशिष्ठ ने कहा यह परीक्षा कक्षा 5 से 12तक के विधार्थी भाग लेते हैं जिसमें संस्कार और शिक्षा संगम चरित्र निर्माण सांस्कृतिक चेतना समग्र व्यक्तित्व विकास का निर्माण होता है। #कार्यक्रम में सहयोग #प्रधानाचार्य #श्री बी आर शर्मा, राईका मरोड़ा प्रधानाचार्य दौक राम औतार, राईका पुजार गांव कमलेश सकलानी, #सामाजिक कार्यकर्ता #अनिल हटवाल, रोहित, आयुष धनोला, कुलदीप चौधरी, मझगांव बी पी सिंह आदि का रहा।