
गैंगस्टर एक्ट का शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कई गंभीर मुकदमे दर्ज
सीतापुर: जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत लंबे समय से फरार चल रहे एक शातिर अभियुक्त को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने अभियुक्त सूरज पुत्र रामऔतार (निवासी- ग्राम लोधपुरवा/अनोगी, थाना संदना, सीतापुर) को गिरफ्तार किया।
कई संगीन मामलों में रहा है संलिप्त:
पकड़े गए शातिर अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 0239/2026 (गैंगस्टर एक्ट) पंजीकृत है। इसके अलावा उस पर चोरी, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसी धाराओं के तहत 5 अन्य गंभीर आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
पुलिस ने सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। सीतापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध यह कठोर दंडात्मक अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
#SitapurPolice #UPPolice #CrimeControl #GangsterAct #SitapurNews #BreakingNews