चित्तौड़गढ़ के कुणाल पोखरना पिकलबॉल वर्ल्ड कप में निभाएंगे महत्वपूर्ण रेफरिंग भूमिका
चित्तौड़गढ़। पिकलबॉल वर्ल्ड कप 2026 में चित्तौड़गढ़ के कुणाल पोखरना को अंतरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस वर्ष पिकलबॉल वर्ल्ड कप का आयोजन 30 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक वियतनाम के दा नांग शहर में किया जाएगा। कुणाल विश्व के केवल 7 चयनित अंतरराष्ट्रीय रेफरियों में शामिल हैं और इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित एकमात्र भारतीय रेफरी हैं। वर्ल्ड कप के दौरान वे रेफरिंग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ अन्य रेफरियों के समन्वय एवं प्रबंधन में भी नेतृत्वकारी भूमिका निभाएंगे। यह उपलब्धि चित्तौड़गढ़ के लिए गौरव का ऐतिहासिक अवसर है।
कुणाल पोखरना पिछले तीन-चार वर्षों से इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) के साथ देश के विभिन्न प्रमुख पिकलबॉल टूर्नामेंटों में चीफ रेफरी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बड़े स्तर की प्रतियोगित�