
दरभंगा: शास्त्री-आचार्य परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित, 25 जून से होंगे आवेदन
KSDSU ने जारी की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, 25 से 30 जून तक बिना विलंब शुल्क होंगे आवेदन
दरभंगा। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय (केएसडीएसयू) ने शास्त्री एवं आचार्य पाठ्यक्रमों की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 25 जून से 30 जून तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।
जिन पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे उनमें शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29), शास्त्री तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2024-28), शास्त्री पंचम सेमेस्टर (सत्र 2023-27), आचार्य द्वितीय सेमेस्टर (सत्र 2025-27) तथा आचार्य तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) शामिल हैं।
इसके अलावा पूर्ववर्ती छात्रों के लिए शास्त्री प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2024-28), शास्त्री प्रथम-तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-27) और आचार्य प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के परीक्षा फॉर्म भरने की भी व्यवस्था की गई है।
छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें विलंब शुल्क का भुगतान न करना पड़े।