Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पूर्व प्रत्याशी प्रत्याशी नवनीत कुमार झा के नेतृत्व में शिवहर में RJD का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया "NDA सरकार में अराजकता, लुट हत्या रे*प जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं और भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी" - नवनीत झा *शिवहर* = राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को शिवहर मंगल भवन में धूमधाम से अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी *नवनीत कुमार झा* ने की। मंच पर मीनापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, बेलसंड के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता और सहित राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने 30 किलो का केक काटकर पार्टी संस्थापक लालू प्रसाद यादव और नेता तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में सबसे आक्रामक तेवर *नवनीत कुमार झा* का रहा। उन्होंने NDA सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है। यह सरकार किसी की नहीं है, सिर्फ स्वार्थ देखती है। जाति के आधार पर काम करती है। आज हमारी बारी है, कल आपकी बारी होगी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भगवान श्री राम के नाम पर चंदा चोरी कर रहे हैं और उससे बाज नहीं आ रहे हैं। और तो और प्रदेश के सरकार पर नवनीत झा ने कहा कि चारों तरफ हत्या रोज हो रहा है। सरकार नाकाम है। तो वही कहा कि RJD का गठन सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी आज यूथ और बूथ स्तर पर मजबूत हो रही है। हमारा संकल्प है कि जनाधार बढ़ाकर 2025 में बिहार में तेजस्वी की सरकार बनाई जाएगी जो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन के मुद्दे पर लड़ेगी। मीनापुर के पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि RJD की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने की थी। लालू जी गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के विश्व के इकलौते मसीहा हैं।जो गरीबों, दलितों एवं वंचितों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और भावी नेता तेजस्वी यादव गरीबों, दलितों , वंचितो व अल्पसंख्यकों के नेता है हमेशा दबे कुचले लोगों को सम्मान देने का काम किया है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता व 2025 में शिवहर विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा कि पार्टी के गठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचित वर्गों (पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों) के अधिकारों की रक्षा करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव की सामाजिक सोच आज उदाहरण बनकर सामने आया है। श्री झा ने कहा है कि तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी संगठन बहुत ही मजबूत हुआ है हम लोग युथ-बूथ को मजबूत करेंगे पार्टी के जनाधार को बढ़ाएंगे तभी इस तानाशाह रवैया वाली घमंडी सरकार को सिंहासन से हटा सकते हैं और आने वाले समय 2029 में दिल्ली से एवं 2030 में बिहार से बिहार के लोग इन घमंडी ब्रिटिश रवैया वाली सरकार को बिहार की जनता खदेरने की काम करेगी

MORE NEWS