Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

जयपुर पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात जयपुर के खोह नागोरियान क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा घटनास्थल के हालातों का जायजा लिया। अशोक गहलोत ने कहा कि क्षेत्र में बेहद मार्मिक और दुखद स्थिति है तथा स्थानीय लोगों में सरकार और प्रशासन की कथित संवेदनहीनता को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस के मौके पर पहुंचने में देरी हुई, जिससे जनहानि बढ़ी। उनका कहना है कि यदि राहत एवं बचाव दल समय पर पहुंचते तो संभवतः कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राजस्थान की राजधानी में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सरकार के किसी वरिष्ठ नेता द्वारा घटनास्थल का दौरा नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। गहलोत ने बताया कि उन्होंने सीएम Bhajanlal Sharma को पत्र लिखकर तथा जयपुर जिला कलेक्टर से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवारों को उचित सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और हरसंभव मदद सुनिश्चित करने की मांग की।

Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026

MORE NEWS