मिशन शक्ति फेज 6.0 – उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय
महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन से बनेगी नई पहचान – “सशक्त नारी, सुरक्षित समाज, यही है मिशन शक्ति का आगाज़.....
मिशन शक्ति टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से कराया गया अवगत.......
शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया......
इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करें ......
#everyone #viral #fcebook #fyp
Bilsi, Budaun | Oct 15, 2026