पच्छाद की बीजेपी विधायक रीना कश्यप को जम्मू-कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी, सह प्रभारी के तौर पर संभालेंगी जिम्मा
हिमाचल प्रदेश के ज़िला सिरमौर की पच्छाद सीट से बीजेपी विधायक रीना कश्यप को पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। रीना कश्यप पच्छाद से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। जम्मू-कश्मीर में बीजेपी के प्रभारी सतीश पूनिया हैं। रीना कश्यप अब जम्मू-कश्मीर में संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियों में सतीश पूनिया का साथ देंगी।
रीना कश्यप को मिली इस जिम्मेदारी को हिमाचल बीजेपी में उनके बढ़ते संगठनात्मक कद से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर में उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद हिमाचल बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बधाई दी जा रही है।