सिवनी के माटी पुत्र डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल! जिले में खुशी की लहर
सिवनी।
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के लिए आज का दिन ऐतिहासिक गौरव लेकर आया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बालाघाट-सिवनी के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. ढाल सिंह बिसेन को देवभूमि उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
🔹 पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा आदेश
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. बिसेन द्वारा विधिवत कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही यह नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी। वे लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे।
📲 पल-पल की ताजा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें:
👉 HK News Seoni
(लाइक करें • शेयर करें • फॉलो करें)
#HKNewsSeoni #Seoni #DhalSinghBisen #UttarakhandGovernor #SeoniNews #BreakingNews #MadhyaPradesh
Chhapara, Seoni | Oct 12, 2026