
सासाराम में मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्ण संपन्न,नगर निगम सेवा समिति की सराहनीय भूमिका
डीएम-एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों और उत्कृष्ट पूजा समितियों को किया गया सम्मानित
सासाराम (रोहतास):दुर्गा पूजा के समापन अवसर पर सासाराम में मूर्ति विसर्जन का कार्य पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इसमें नगर निगम सेवा समिति,सासाराम ने जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति के द्वारा विसर्जन मार्ग में सेवा शिविर लगाकर प्रशासन, पुलिस और श्रद्धालुओं को लगातार सहयोग दिया गया। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और साफ-सफाई में समिति के कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की, जिसकी शहर भर में सराहना हो रही है।
डीएम-एसपी हुए सम्मानित..........
इस सराहनीय कार्य के बाद नगर निगम सेवा समिति के मंच से जिला प्रशासन के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष *रौशन कुमार गुप्ता* के द्वारा रोहतास के जिलाधिकारी *दीपक कुमार मिश्रा* और पुलिस अधीक्षक *मिस्टर राज* को अंगवस्त्र, माला और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता ने कहा कि "प्रशासन के सहयोग के बिना इतना बड़ा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना संभव नहीं था। जिला प्रशासन और पुलिस ने जो सहयोग दिया, उसके लिए हम आभारी हैं।"
शहर के गणमान्य और उत्कृष्ट पूजा समितियां भी हुईं सम्मानित......
समिति ने सिर्फ प्रशासन ही नहीं,बल्कि शहर के नामचीन चेहरे और बेहतर कार्य करने वाली पूजा समितियों को भी मंच पर बुलाकर सम्मानित किया। जिन पूजा समितियों ने साफ-सफाई,अनुशासन और सामाजिक कार्य में बेहतर प्रदर्शन किया,उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम सेवा समिति के मंच पर *पप्पू सोनी, सरोज गुप्ता,सुनील गुप्ता,दिनेश चौधरी,संजय कुमार वैश्य,विजय कुमार साहू,रवि देवा* सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम में "सासाराम में शांति और भाईचारा" का संदेश दिया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम सेवा समिति हर साल इसी तरह समाज सेवा में आगे रहती है।
Sasaram, Rohtas | Oct 22, 2026