चमोली जिले महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्रसंघ निर्वाचन की तैयारी जोरों पर ,2285 मतदाता तय करेंगे 06 पदाधिकारियों का चुनाव*
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 के लिए तैयारियां जारी हैं। निर्वाचन 29 सितंबर 2026 को होगा।
इस वर्ष विश्वविद्यालय प्रतिनिधि,अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव एवं सचिव पर दो- दो और कोषाध्यक्ष पद पर तीन कुल मिलाकर 13 प्रत्याशी मैदान में हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ अनुराग शर्मा ने बताया कि 2285 मतदाता 8 बजे से 1 बजे तक मतदान करेंगे और 2 बजे मतगणना प्रारंभ कर परिणाम घोषणा की जाएगी।
छात्र संघ निर्वाचन के शांतिपूर्ण एवं कुशल प्रक्रिया के लिए प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों से संवाद बैठक की एवं पृथक बैठक में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कार्मिकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
Ghaat, Chamoli | Sep 29, 2026