कृषि विज्ञान केंद्र, उज्जैन में 40वीं वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में कृषि विशेषज्ञों, विभागीय अधिकारियों एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर खरीफ 2026 की कार्ययोजना, प्राकृतिक खेती, कम अवधि वाली फसल किस्मों के प्रोत्साहन तथा दलहनी फसलों के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।
किसानों की आय वृद्धि एवं कृषि नवाचारों को बढ़ावा देने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
#KVKUjjain #Agriculture #FarmersWelfare