
बड़हरा की 6 पंचायतों में उमड़ी भीड़, एक ही दिन में 726 आवेदन... सबसे ज्यादा किस योजना के लिए?
भोजपुर के बड़हरा प्रखंड में मंगलवार को आयोजित विशेष सहयोग शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। छह पंचायतों से कुल 726 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े रहे, जिससे साफ है कि बड़ी संख्या में लोग अब भी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।
किस पंचायत में कितने आवेदन? खवासपुर – 56
नेकनाम टोला – 105
सोहरा – 167 (सबसे अधिक)
पूर्वी बबुरा – 110
नथमलपुर – 143
गजियापुर – 145
पेंशन के अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल-जल, शौचालय निर्माण, भूमि विवाद और बाढ़ राहत से जुड़े आवेदन भी बड़ी संख्या में जमा हुए।
प्रशासन का कहना है कि हर आवेदन का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
आपके पंचायत में भी सहयोग शिविर लगा था? आपकी समस्या का समाधान हुआ या अभी भी इंतजार है? कमेंट कर अपनी राय जरूर बताएं।
#Barhara #Bhojpur #SahyogShivir #BiharNews #GovernmentSchemes #SocialSecurityPension #PublicService #BhojpurKhabarnama