Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

52 माह बाद भी अधूरा वादा: क्या #राठ को मिलेगा #स्वामी_ब्रह्मानंद_विश्वविद्यालय? राठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा फरवरी 2022 में किया गया स्वामी ब्रह्मानंद विश्वविद्यालय निर्माण का वादा 52 माह बाद भी अधूरा है। 21 जून को मुख्यमंत्री का उसी ब्रह्मानंद महाविद्यालय मैदान में आगमन प्रस्तावित है, जहां उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान यह घोषणा की थी। ऐसे में क्षेत्रवासियों, छात्रों और संस्थान प्रबंधन की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, 16 फरवरी 2022 को आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था कि यदि प्रबंध समिति विश्वविद्यालय निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराती है, तो प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि यदि सरकार को पूरी व्यवस्था करनी पड़ी, तो भी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। भूमि प्रस्ताव और सर्वे की प्रक्रिया पूरी महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. इंद्रपाल सिंह के अनुसार, विश्वविद्यालय निर्माण के लिए 25 एकड़ भूमि का सहमति पत्र शासन को सौंपा जा चुका है। 9 जुलाई 2023 को विधायक मनीषा अनुरागी के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर यह प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद 28 जुलाई 2023 को विशेष सचिव को खसरा, खतौनी और नक्शे सहित प्रस्ताव सौंपा गया। उन्होंने बताया कि भूमि का सर्वे भी हो चुका है और प्रक्रिया शासन स्तर पर लंबित है। चार जिलों के छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ यदि राठ में विश्वविद्यालय की स्थापना होती है, तो हमीरपुर, जालौन, महोबा और झांसी (गरौठा तहसील) के हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध कार्य के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वर्तमान में छात्रों को झांसी, कानपुर और बांदा जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती है। खासकर छात्राओं की पढ़ाई पर इसका अधिक असर पड़ता है। सन्यासी की कर्मस्थली अब भी उपेक्षित गौरतलब है कि क्रांतिकारी संत स्वामी ब्रह्मानंद ने 1938 में इस शिक्षण संस्थान की नींव रखी थी। यहां इंटर कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय और स्नातकोत्तर महाविद्यालय संचालित हैं, जहां कृषि और विज्ञान से जुड़े कई विषयों में पढ़ाई होती है। इसके बावजूद कला संकाय और शोध की सुविधा न होने से छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। अब सबकी निगाहें 21 जून पर मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर कोई ठोस घोषणा या कार्यवाही सामने आएगी। 52 माह से लंबित इस वादे के पूरा होने का इंतजार अब भी जारी है। 👉 क्या इस बार पूरी होगी राठ की वर्षों पुरानी मांग? अपनी राय कमेंट में जरूर दें 👉 खबर को शेयर करें ताकि मुद्दा शासन तक पहुंचे 👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें #RathNews #UPNews #CMYogiVisit #UniversityDemand #EducationForAll #GroundReport #RathTimes

Rath, Hamirpur | Jun 20, 2026

MORE NEWS